लखनऊ : उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले यशस्वी जायसवाल एक खतरनाक बैट्समैन के रूप में उभरकर सामने आए हैं। राजस्थान ने 2023 आईपीएल के लिए चार करोड़ रुपए में चुना है। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं।
11 साल की उम्र में यशस्वी क्रिकेटर बनने के लिए मुंबई पहुंचे थे। वहां उनके लिए सबकुछ आसान नहीं था। मुंबई जैसे बड़े शहर में यशस्वी को अपना नाम बनाना था। वह यहां आए तो खाली हाथ थे पर कुछ वह यहां से खाली हाथ लौटना नहीं चाहते थे।
मुंबई में कमाने के लिए आए यश्स्वी जायसवाल आजाद मैदान में राम लीला के समय गोलगप्पे और फल बेचते थे। ताकि उससे वह एक समय की रोटी खा सकें। वहीं, कई बार उन्हें खाली पेट भी सोना पड़ता था। यशस्वी ने एक डेयरी में भी काम किया। वहां एक दिन उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।

इस दौरान वह काफी परेशान हो गए, परेशानी में होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वह कहीं न कहीं नौकरी ढूंढते गए। फिर एक दिन एक क्लब ने यशस्वी को नौकरी दी, लेकिन उन्होंने उनके सामने एक शर्त रखी कि अच्छा खेलोगे तभी टेंट में रहने के लिए जगह दी जाएगी। टेंट में यशस्वी रोटी बनाने का काम करते थे। वहां उन्हें दोपहर और रात में खाना मिल जाता था।
एक दिन यशस्वी के ऊपर कोच ज्वाला सिंह की नजर पड़ी। यशस्वी की तरह ज्वाला भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को निखारा। यशस्वी हमेशा ज्वाला सिंह की तारीफ करते हैं। उन्होंने एक बार कहा था, ”मैं उनका गोद लिया हुआ बेटा हूं। मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान है।
यशस्वी ने अंडर 19 क्रिकेट में महज 17 साल की उम्र में यूथ वनडे में दोहरा शतक मारकर तहलका मचा दिया था। 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। यशस्वी ने एक शतक और चार अर्धशतक लगाया था। उन्होंने छह मैचों की छह पारियों में 400 रन बनाए थे। यशस्वी को अंडर-19 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था।
IPL 2023 में यश्स्वी जायसवाल का अब तक का सफर शानदार रहा है। वह तीन मैचों में 161 की स्ट्राइक रेट से 125 रन बना चुके हैं। यशस्वी जायसवाल ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में शानदार 60 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 1 Six मारा।
यशस्वी को आईपीएल 2020 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स यशसवी पर भरोसा दिखाया और उन्हें 2.4 करोड़ रुपये में खरीद लिया। उन्होंने राजस्थान के लिए 2020 में तीन मैच में 40 रन बनाए थे। इसके बाद 2021 में 10 मैच में 249 रन बनाए। राजस्थान ने 2023 के लिए फिर से चुना और उन्हे चार करोड़ रुपए में रिटने किया

