Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

शिवराज का मुकाबला करेंगे कांग्रेस के ‘हनुमान’

भोपाल : मध्य क्षेत्र में आठ जिलों की 36 सीटें आती हैं। भाजपा ने 20 सीटों पर तो कांग्रेस ने 19 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 11 सीटों पर दोनों दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। 25 सीटों पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट सीहोर जिले की बुधनी है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का मुकाबला अभिनेता से नेता बने कांग्रेस के विक्रम मस्ताल से होगा। विक्रम कुछ समय पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। दूसरी सबसे चर्चित सीट भोपाल की नरेला है। यहां से कद्दावर मंत्री विश्वास सारंग को कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला टक्कर देंगे।

कौन हैं मस्ताल

मस्ताल बुदनी के सलकनपुर के रहने वाले हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मस्ताल ग्रेजुएशन के बाद धारावाहिकों और वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। सीरियल रामायण, रजिया सुल्तान समेत आश्रम-3 वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था।

इन सीटों पर रोचक रहेगा मुकाबला

नौ सीटें आरक्षित सीटों में से एससी के लिए छह तो एसटी के लिए तीन सीटें हैं। बैतूल की घोड़ाडोंगरी सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने प्रत्याशी उतार दिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस नेे विधायक ब्रह्म भालवी का टिकट काट दिया है। इनकी जगह राहुल उइके को मौका दिया है। इनके मुकाबले में भाजपा की गंगा बाई उइके हैं। जबकि, यहीं की भैंसदेही सीट पर कांग्रेस विधायक धर्मूसिंह सिरशाम को फिर से मौका दिया गया है। इनकी टक्कर भाजपा के महेंद्र सिंह चौहान से होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *