Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

जेल सुपरिटेंडेंट के साथ लिव इन, SP ऑफिस में दोनों हाथों की नस काटी… 2 बच्चों की मां है महिला

  • पीड़ित महिला का दावा है कि उसने सहायक जेल अधीक्षक के साथ 2022 में गया के एक मंदिर में शादी की थी और दोनों पति-पत्नी की तरह रह भी रहे थे। लेकिन अब जेल अधिकारी ने उसे रखने से इनकार कर दिया है

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर एसपी कार्यालय में उस समय अफरातफरी मच गई, जब 2 बच्चों के साथ न्याय की गुहार को लेकर पहुंची एक महिला ने अचानक अपने दोनों हाथ की नस काट ली। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही महिला थाना और नगर थाने की महिला पुलिस पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी महिला को तत्काल ईलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पीड़ित महिला ने दलसिंहसराय स्थित कोनैला जेल के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि वह आदित्य कुमार की पत्नी है, लेकिन अधिकारी उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इसी मामले में महिला अपने दो बच्चों के साथ वह कई दिनों से एसपी कार्यालय का चक्कर काट रही थी और एसपी से मिलने के बाद न्याय की गुहार लगा रही थी। आरोप है कि लगातार निराशा मिलने पर महिला ने शुक्रवार को भावनात्मक आवेश में आकर अपने हाथ की नस काट ली।

फिलहाल पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और महिला के आरोपों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

‘मंदिर में की शादी, पत्नी बनाकर रखा’

वहीं, इस संदर्भ महिला ने मीडिया के साथ में वह प्राइवेट वीडियो भी शेयर किए और आपबीती भी सुनाई। महिला का दावा है कि दोनों ने 2022 में गया के एक मंदिर में शादी की थी और पति-पत्नी की तरह रह भी रहे थे। लेकिन अब जेल अधिकारी ने उसे रखने से इनकार कर दिया है। महिला की पहली शादी से 2 बच्चो हैं उसने पहले पति से तलाक का केस गया कोर्ट में डाल रखा है। इसी दौरान उसकी मुलाकात आदित्य कुमार से हुई थी और धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। 

महिला ने सुनाई आपबीती

पीड़िता ने बताया कि आदित्य को उसके दोनों बच्चों के बारे में पूरी जानकारी थी और दोनों बच्चों से वह प्यार करते थे। उसने कहा कि मंदिर में शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। उसने बताया कि आदित्य कुमार पहले उसे रखने के लिए तैयार थे लेकिन माता-पिता के साथ एसपी से मिलने के बाद उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया। इसी बात से आहत होकर महिला ने अपने हाथ की नस काट ली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *