Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

यूपी में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, बेड पर खून से लथपथ हालत में मिला शव

  • यूपी के बुलंदशहर में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई, भाजपा नेता का शव उनके कमरे में बेड पर मिला है

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में पूर्व ब्लाक प्रमुख की उनके ही घर में गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। इसके बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। 

खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के हमीदपुर कला में विनोद चौधरी का निवास था। विनोद चौधरी जेवर और खुर्जा से पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। सोमवार की सुबह पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी का शव उनके घर में बेड पर मिला। परिवार के लोगों का आरोप है कि पुरानी रंजिश या राजनीति के चलते उनकी हत्या की गई है। फिलहाल जांच जारी है।

चल रहे थे पुराने विवाद

मृतक विनोद चौधरी के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कल किसी काम से 4-5 लोगों के साथ गए थे। घर में एक नौकर भी काम करता था। वह सुबह अपने काम से कहीं चला गया था। शाम तक वह नहीं आया। साथ ही साथ कुछ पैसों को लेकर एक विवाद भी चल रहा था उसने भी इनको जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत थाने में भी दी गई थी।

भाजपा से जुड़े थे विनोद

उन्होंने बताया कि विनोद चौधरी 2000 से 2005 तक जेवर से ब्लॉक प्रमुख रहे, फिर जिला पंचायत सदस्य और उसके बाद फिर खुर्जा से ब्लॉक प्रमुख रहे थे। विनोद चौधरी भारतीय जनता पार्टी से काफी समय से जुड़े हुए थे। फिलहाल परिजनों ने हत्या के मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि किसी रंजिश की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने जानकारी देते बताया कि डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस फील्ड यूनिट और अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कुछ सबूत हाथ लगे हैं, जिसके चलते जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *