Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

सनी देओल अब अब्बास मस्तान की फिल्म से मचाएंगे धमाल

दैनिक उजाला डेस्क : गदर 2 की अपार सफलता के बाद सनी देओल के किस्मत के सितारे बुलंदियों पर हैं। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद से ही अभिनेता के पास फिल्मों की लाइन लग गई है। हर बड़ा निर्माता उनके साथ काम करना चाहता है। सनी भी इन दिनों लगातार फिल्मों की स्क्रिप्ट पर रहे हैं। हालांकि, चयन में वह समय ले रहे हैं, क्योंकि वह दर्शकों को अच्छा कंटेंट देने पर पूरा फोकस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा अभिनेता के आगामी फिल्मों को लेकर एक बड़ी जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सनी ने अब्बास-मस्तान के साथ एक एक्शन थ्रिलर साइन की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता, राजकुमार संतोषी की ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में काम करेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस एक्शन थ्रिलर को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी चल रही है। इसके 2024 की पहली तिमाही में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। फिल्म में सनी के अलावा चार और अनुभवी कलाकार होंगे और फिलहाल कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। फिल्म का निर्माण विशाल राणा करेंगे और उम्मीद है कि यह अगले साल के अंत तक रिलीज होगी। यह पहली बार होगा कि निर्देशक जोड़ी सनी के साथ काम करेगी।

इससे पहले अब्बास मस्तान बॉबी देओल के साथ ‘अजनबी’, ‘हमराज’, प्लेयर्स’ और ‘रेस 3’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि सनी और बॉबी इस गुरुवार को ‘कॉफी विद करण’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। आगामी एपिसोड में दोनों भाई अपनी सफलता की कहानियों, इंडस्ट्री में अपने बुरे दौर, अपने संघर्षों के अलावा और भी कई चीजों पर चर्चा करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *