Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

शत्रुघ्न सिन्हा का टूटा ‘सब्र का बाण’, सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले- मैंने उसका कन्यादान…

दैनिक उजाला, मनोरंजन डेस्क : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को सिविल मैरिज की है। अब दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। पहले परिवार और अब जनता भी उनकी शादी से खुश नजर नहीं आ रही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी पर जो कहा वह सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। ये बयान शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी की 24 घंटे बाद दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ बेटी की शादी को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में पूरा देश एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहा है। कोई उनकी शादी को लव- जिहाद बता रहा है तो कोई उनको मतलबी कह रहा है। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा ने उन सभी लोगों पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने सोनाक्षी को ट्रोल करने वालों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा, “आनंद बक्शी साहब ने ऐसे पेशेवर प्रदर्शनकारियों के बारे में लिखा है, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। मैं इसमें यह और जोड़ना चाहता हूं कि कहने वाले अगर बेकार, बेकाम-काज के हो तो कहना ही काम बन जाता है। मेरी बेटी ने कुछ भी अवैध और असंवैधानिक नहीं किया है।”

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, “जो भी सोनाक्षी और जहीर ने किया है वह उन लोगों का निजी फैसला है। किसी को भी इसमें हस्तक्षेप करने या टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। मैं सभी प्रदर्शनकारियों से कहूंगा कि अपनी जिंदगी जियो। अपनी लाइफ में कोई अच्छा काम करो।” वहीं, एक तस्वीर और सामने आई हैं इसमें देखा जा सकता है कि शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने बेटी का कन्यादान भी किया है। जो ट्रोल करने वालो के लिए काफी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *