Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

एक ओवर में लगाए 7 छक्के, रुतुराज गायकवाड़ ने 16 छक्कों के साथ खेली नाबाद 220 रन की पारी

नई दिल्ली डेस्क : युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने सोमवार को इतिहास रच दिया। गायकवाड ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में एक ओवर में सात छक्के जमा दिए। वे लिमिटेड ओवर क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
इस पारी के दौरान उन्होंने 16 छक्के और 10 चौके लगाए जबकि 159 गेंदों का उन्होंने सामना किया। अपनी इस पारी में रितुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाने का कमाल किया और इतिहास रच दिया।
रुतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी के 49वें ओवर में शिवा सिंह की गेंद पर इतिहास रचते हुए उनके एक ओवर में 7 छक्के लगा दिए। लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। इसमें से एक नो गेंद पर उन्होंने लगाया था जो ओवर की पांचवीं गेंद थी। यानी इस ओवर में उन्होंने 43 रन जुटाए और अपने-आप में एक नायाब रिकार्ड है। लिस्ट ए क्रिकेट में ये रुतुराज का अब का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। इस मैच में उन्होंने अपने पहले 100 रन 109 गेंदों पर पूरे किए जबकि अगले 50 गेंदों पर उन्होंने 120 रन बना डाले। उनकी इस पारी के दम पर महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन बनाए।

गायकवाड़ के 7 छक्के-

पहली गेंद- छक्का

दूसरी गेंद- छक्का

तीसरी गेंद- छक्का

चौथी गेंद- छक्का

पांचवीं गेंद (नो बाल)- छक्का

पांचवीं गेंद- छक्का

छठी गेंद- छक्का

महाराष्ट्र ने बनाया 330/5 का स्कोर
गायकवाड की इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 330 रन बनाए। गायकवाड ने इस पारी में ओपनिंग की थी। उनके अलावा महाराष्ट्र का कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जमा सका। अंकित बावने और अजीम काजी ने 37-37 रन की पारी खेली। उत्तर प्रदेश के लिए तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 66 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

IPL खेल चुके 4 गेंदबाज
ऐसा नहीं है कि गायकवाड ने किसी हल्की गेंदबाजी टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस मैच में उतरी UP की टीम में IPL खेल चुके चार गेंदबाज मौजूद थे। इनमें अंकित राजपूत, शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और करण शर्मा शामिल हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *