Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

LPG Price: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में जोरदार बढ़ोतरी, जानें प्रमुख शहरों में कीमत, घरेलू Cylinder का क्या रहा?

  • मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर भारत पर भी दिख रहा है, यही वजह है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की है

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : वैश्विक तेल कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बुधवार (1 अप्रैल 2026) को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में करीब करीब 218 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें लागू होने के साथ ही देश के प्रमुख शहरों में गैस के ताजा दाम भी सामने आ गए हैं, जिनमें अलग-अलग स्तर पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1 अप्रैल से अब 2078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले इसी सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये थी। यानी 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई। हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुंबई कोलकाता और चेन्नई में कितना महंगा हुआ सिलेंडर

कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की मुंबई में आज से कीमत 2031 रुपये हो गई है, जो पहले 1835 रुपये थी। यानी वहां 196 रुपये की बढ़ोतरी हो गई। कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 2208 रुपये हो गई, जो पहले 1990 रुपये में उपलब्ध थी। यानी यहां सिलेंडर 218 रुपये महंगा हो गया। इसी तरह, चेन्नई में आज से सिलेंडर की कीमत 2246.50 रुपये हो गई है, जो पहले 2043.50 रुपये थी। इसका मतलब है कि यहां 203 रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

महानगरों में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की नई कीमत

1 अप्रैल से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी हो गई हैं।

Image Source : IOCL 1 अप्रैल से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी हो गई हैं।

मार्च में भी बढ़े थे दाम

इससे पहले 1 मार्च को भी 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि की गई थी। हालांकि, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। घरेलू गैस के दाम आखिरी बार 7 मार्च को 60 रुपये बढ़ाए गए थे। आपको बता दें, सरकारी तेल कंपनियां- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बाजार के मानकों और डॉलर-रुपया विनिमय दर के आधार पर एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *