- अमित जैन (Amit Jain) ‘शार्क टैंक इंडिया’ के सबसे अमीर जज हैं
दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : अमित जैन कारदेखो (CarDekho) के सीईओ (CEO) और सह-संस्थापक हैं। उन्हें सोनी टीवी (Sony TV) के शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में उनकी उपस्थिति के लिए भी जाना जाता है। शार्क टैंक इंडिया का सीज़न 2 (Shark Tank India season 2) निस्संदेह एक ब्लॉकबस्टर था। हालांकि, कई दर्शकों ने ग़जल अलघ (Ghazal Alagh)और अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) को मिस किया। शो में अमित जैन की शानदार एंट्री से उनकी जगह पूरी तरह भर गई थी। अब सीजन 3 में भी वह नजर आ रहे हैं। उन्होंने शार्क टैंक पर सबसे सफल जज के रूप में काफी अच्छी पॉपुलरिटी मिली।
अमित जैन का जन्म जयपुर में 12 नवंबर 1976 हुआ था। उनके पिता, स्वर्गीय श्री प्रशांत जैन, एक पूर्व आरबीआई अधिकारी और एक रत्न व्यापारी (Business man) थे। जबकि उनकी मां नीलमा जैन एक गृहिणी हैं। उन्होंने अपने गृहनगर, जयपुर (Jaipur) में प्रारंभिक शिक्षा (Education) के लिए सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला लिया और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) में दाखिला लिया, जहां उन्होंने प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
अमित जैन ने ट्रिलॉजी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software engineer) के रूप में अपना करियर (career) शुरू किया। यह ऑस्टिन, टेक्सास में एक प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी है। उन्हें भारत की अग्रणी आईटी (IT) सेवा कंपनी इंफोसिस (Infosys) में भी काम करने का अवसर मिला। जहां उन्होंने एबीएन एमरो बैंक (ABN BANK) के लिए एक अभिनव ऑनलाइन बैंकिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2007 में अपने भाई अनुराग जैन के साथ, उन्होंने आईएसओ 9001 (ISO) और आईएसओ 27001-प्रमाणित सॉफ्टवेयर आउटसोर्सिंग कंपनी, गिरनारसॉफ्ट (GirnarSoft) की सह-स्थापना की। यह उद्यम बेहद सफल रहा जिसके कारण उन्होंने अपने गैराज को एक कार्यालय में बदल दिया। 2008 में इस जोड़ी ने भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन कार बाज़ारों में से एक CarDekho.com लॉन्च किया। ‘कार देखो डॉट कॉम’ (Cardekho.com) और ‘इंश्योरेंस देखो डॉट कॉम’ (Insurancedekho.com) जैसे ब्रांड्स की शुरुआत की। इन्होंने 2015 में, कार्डेखो ने हिलहाउस कैपिटल, सिकोइया कैपिटल और गूगल कैपिटल (google Capital) सहित प्रमुख निवेशकों से लगभग 50 मिलियन डॉलर की सफल फंडिंग जुटाई।
अमित जैन नेट वर्थ: $365 मिलियन
अमित जैन की कुल संपत्ति रुपये में: रु. 3017 करोड़
अमित जैन का वार्षिक वेतन: $80 मिलियन (650 करोड़ रुपये )
अमित जैन का मासिक वेतन: $6.6 मिलियन (54 करोड़ रुपये )

