Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

PM Kisan में 3 गुना हो गई बेनिफिशियरी की तादाद, 19 किस्त में मिले 3.69 लाख करोड़ रुपये

  • PM Kisan योजना जब शुरू हुई थी तब 3 करोड़ से ज्यादा किसान थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 10 करोड़ को पार कर गई है

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : PM Kisan में केंद्र सरकार ने अब तक देशभर के किसानों को 3.69 लाख करोड़ रुपये की सीधी आर्थिक मदद दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में यह जानकारी दी। कृषि मंत्री ने बताया कि फरवरी 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत 16 जुलाई 2025 तक कुल 19 किस्तें किसानों को दी जा चुकी हैं और अब तक 3.69 लाख करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के किसानों को मिली 17 किस्तें

शिवराज चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीसरी से लेकर 19वीं किस्त तक कुल 17 किस्तों में किसानों को 48.79 करोड़ रुपये की मदद भेजी गई है। उन्होंने सदन में किसानों की संख्या और उन्हें भेजी गई रकम का ब्योरा भी दिया।

किस्त नंबरकिस्त का महीनालाभार्थी की संख्याकुल रकम (करोड़ रुपये में)
1दिसंबर 2018 – मार्च 20193,16,21,7436,324.35
2अप्रैल 2019 – जुलाई 20196,00,34,86413,272.01
3अगस्त 2019 – नवंबर 20197,66,01,02917,527.13
4दिसंबर 2019 – मार्च 20208,20,91,66717,943.00
5अप्रैल 2020 – जुलाई 20209,26,93,99920,989.49
6अगस्त 2020 – नवंबर 20209,72,27,54620,476.33
7दिसंबर 2020 – मार्च 20219,84,76,20020,475.15
8अप्रैैल 2021 – जुलाई 20219,99,17,95822,416.19
9अगस्त 2021 – नवंबर 202110,34,47,29022,395.79
10दिसंबर 2021 – मार्च 202210,41,68,51322,343.55
11अप्रैल 2022 – जुलाई 202210,48,45,16422,618.80
12अगस्त 2022 – नवंबर 20228,57,40,74118,042.08
13दिसंबर 2022 – मार्च 20238,12,38,91917,650.61
14अप्रैल 2023 – जुलाई 20238,56,79,09119,203.93
15अगस्त 2023 – नवंबर 20238,12,16,69719,596.81
16दिसंबर 2023 – मार्च 20249,04,44,69423,092.29
17अप्रैल 2024 – जुलाई 20249,38,01,58021,057.13
18अगस्त 2024 – नवंबर 20249,59,28,62820,666.20
19दिसंबर 2024 – मार्च 202510,06,85,61523,500.83
कुल3.69 लाख करोड़ रुपये

पीएम किसान योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) केंद्र सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है, जिसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है। इस योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में की गई थी और किस्त मिलना फरवरी 2019 से शुरू हुआ। इसके तहत देश के पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है जो 2,000 रुपये की 3 किस्तों में Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी का सामान खरीदने में मदद देना है ताकि वे कर्ज के चंगुल से बाहर निकाल सकें और एग्री सेक्टर में स्थायित्व आए।

PM Kisan में पारदर्शिता और पहुंच पर जोर

सरकार का दावा है कि इस योजना की खासियत इसकी पारदर्शिता और सीधी पहुंच है। किसी बिचौलिये या एजेंसी की भूमिका न होने के चलते मदद की रकम सीधे किसानों तक पहुंच रही है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक इस योजना के तहत किसी भी राज्य या क्षेत्रीय भेदभाव के बिना सभी पात्र किसानों को फायदा मिल रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *