Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

ट्रम्प ने इंडिया को डेड इकोनॉमी बताया:कहा- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या; कल से 25% टैरिफ लगेगा

वॉशिंगटन : भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और रूस को डेड इकोनॉमी बताया। उन्होंने कहा- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या।

एक दिन पहले ट्रम्प ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। अभी अमेरिका की तरफ से भारतीय सामानों पर औसतन करीब 10% टैरिफ लगता है। इसके बढ़ने से अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान के दाम बहुत बढ़ जाएंगे।

ट्रम्प के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उनकी पोस्ट…

अब समझिए डेड इकोनॉमी क्या होती है

डेड इकोनॉमी उस स्थिति को कहते हैं जब किसी देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाए या बिल्कुल सुस्त पड़ जाए। इसमें व्यापार, उत्पादन, नौकरियां और लोगों की कमाई लगभग रुक सी जाती है। विकास रुक जाता है और लोग आर्थिक तंगी में फंस जाते हैं।

डेड इकोनॉमी कोई आधिकारिक आर्थिक टर्म नहीं है। ये एक बोलचाल का शब्द है, इसलिए इसे मापने का कोई सटीक पैमाना भी नहीं है। हालांकि इसे समझने के लिए कुछ आर्थिक संकेतकों का इस्तेमाल किया जा सकता है- जैसे जीडीपी, महंगाई, बेरोजगारी दर और व्यापार घाटा।

ट्रम्प को भारत-रूस व्यापार पर आपत्ति, 25% टैरिफ लगाया

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर 30 जुलाई को ऐलान किया कि भारतीय सामानों पर अमेरिका में 25% टैरिफ लगेगा। उन्होंने कहा- रूस से व्यापार के चलते भारत पर टैरिफ के अलावा पेनल्टी भी लगेगी। हालांकि ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि पेनल्टी कितनी होगी। उन्होंने इतना जरूर कहा कि 25% टैरिफ और पेनल्टी दोनों 1 अगस्त, 2025 से लागू होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *