Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

दिल्ली टू मुंबई, दिल्ली टू पटना… अब ट्रेन का सफर कितना हो जाएगा महंगा? रेलवे टिकट की नई कीमतें आज से लागू

  • अगर आप अक्सर ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करते हैं, तो आज से आपकी यात्रा की लागत में हल्का सा इजाफा हो सकता है

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा की प्लानिंग बना रहे हैं तो टिकट बुक करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के किराए में बदलाव कर दिया है, जो आज यानी 26 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है। राहत की बात यह है कि हर यात्री पर इसका असर नहीं पड़ेगा, लेकिन लंबी दूरी तय करने वालों की जेब अब थोड़ी ढीली जरूर होगी। रेलवे की नई किराया व्यवस्था के मुताबिक, सबअर्बन ट्रेन यात्रियों और मंथली सीजन टिकट (MST) धारकों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वालों को भी पहले जितना ही किराया देना होगा। यानी रोजमर्रा के सफर या कम दूरी के यात्रियों को फिलहाल राहत मिलती रहेगी। लेकिन जैसे ही दूरी 215 किलोमीटर से ज्यादा होती है, किराए में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। रेलवे का फोकस साफ तौर पर लंबी दूरी की यात्राओं पर है।

कितना बढ़ गया किराया?

नई दरों के अनुसार, साधारण श्रेणी (Ordinary Class) में 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर ज्यादा देना होगा। वहीं, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और एसी दोनों श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया है।

दिल्ली से पटना, मुंबई, लखनऊ समेत कई बड़े शहरों का किराया

कहां सेकहां तकदूरी (km)कितना महंगा होगा टिकटटिकट किराया
दिल्लीमुंबई138027-28 रुपयेस्लीपर का 600-1000 रुपये3rd एसी का 1100-1500 रुपये2nd एसी का 2300-4300 रुपये1st एसी का 3800-5400 रुपये
दिल्लीपटना100020 रुपयेस्लीपर का 500-600 रुपये3rd एसी का 1500-2500 रुपये2nd एसी का 2000-3000 रुपये1st एसी का 3500+ रुपये
दिल्लीलखनऊ51210-11 रुपयेस्लीपर का 290-350 रुपयेएसी चेयर कार का 675 से 1244 रुपये3rd एसी का 650-750 रुपये2nd एसी का 1000-1500 रुपये1st एसी का 1900-2500 रुपये
दिल्लीकोलकाता145029-30 रुपयेस्लीपर का 600-700 रुपये3rd एसी का 1600-2400 रुपये2nd एसी का 2300-4000 रुपये1st एसी का 4000-5400 रुपये
दिल्लीअहमदाबाद93018-19 रुपयेस्लीपर का 470-600 रुपये3rd एसी का 900-1200 रुपये2nd एसी का 1700-2200 रुपये1st एसी का 3000-4000 रुपये
दिल्लीजम्मू51010 रुपयेस्लीपर का 340-500 रुपये3rd एसी का 860-1700 रुपये2nd एसी का 1600-2300 रुपयेएसी चेयर कार का 1500 से 1700 रुपये

रेलवे को क्यों बढ़ाना पड़ा किराया?

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस मामूली बढ़ोतरी से चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये की ज्यादा आय होने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों में रेलवे के खर्च तेजी से बढ़े हैं। रेलवे का मैनपावर खर्च बढ़कर करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है, वहीं पेंशन पर सालाना 60 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। 2024-25 में कुल ऑपरेशनल खर्च 2.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

यात्रियों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

रेलवे का कहना है कि किराए में यह बढ़ोतरी बेहद सीमित है और आम यात्रियों पर इसका असर न्यूनतम रहेगा। हालांकि, जो लोग नियमित रूप से लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, उन्हें अब सफर की प्लानिंग करते समय इस अतिरिक्त खर्च को ध्यान में रखना होगा।

Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। खबर में बताया गया रेलवे टिकट का किराया अलग भी हो सकता है। अपनी टिकट बुक कराते समय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC की वेबसाइट पर टिकट का किराया जरूर चेक करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *