Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

Delhi-NCR में इतने लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ कैंसिल! देखें डिटेल्स

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में अब तक करीब लाखों लोगों के व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल चुका है। केंद्र सरकार के फैसले के तहत कई व्हीकल्स पर एक्शन लिया जा चुका है और कई व्हीकल्स पर एक्शन लिया जाएगा। इसमें कही आपका नंबर तो नहीं? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रहने वाले कई लाख लोगों के व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन अब तक पिछले कुछ समय में कैंसिल किया जा चुका है। और यह प्रोसेस आगे भी जारी रहने वाली है। इससे कई लोगों को दिक्कत हो रही है। पर यह एक सरकारी फैसला है और केंद्र सरकार की तरफ से इस बात की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। ऐसे में मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने वाले व्हीकल्स की लिस्ट में अगला नंबर कहीं आपका तो नहीं? तो इसके लिए जानना ज़रूरी है कि दिल्ली-एनसीआर में किन व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो रहा है।

केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 15 साल या इससे ज़्यादा पुराने पेट्रोल व्हीकल्स और 10 साल या इससे ज़्यादा पुराने डीजल व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल से 31 जनवरी, 2023 तक 54,42,267 पुराने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो चुका है। और आगे भी पुराने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन को कैंसिल करने की प्रोसेस जारी रहने वाली है।

क्या अगला नंबर आपका हो सकता है?

दिल्ली-एनसीआर में अब तक 54 लाख से ज़्यादा व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो चुका है। ऐसे में मन में यह सवाल आना लाज़िमी है कि कही अगला नंबर आपका तो नहीं। अगर आपके पास पेट्रोल से चलने वाला व्हीकल है 15 साल या इससे ज़्यादा पुराना है तो अगला नंबर आपका हो सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *