Breaking
Sun. Feb 22nd, 2026

UGC NET जून 2025 एग्जाम का नया शेड्यूल जारी:25 से 29 जून तक CBT मोड में होंगे पेपर, जानें कुछ खास

दैनिक उजाला, एजुकेशन डेस्क : NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जून में होने वाले UGC NET 2025 एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार ये एग्जाम्स 25 जून से 29 जून के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में होंगे। पेपर से 10 दिन पहले कैंडिडेट्स के लिए सिटि इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी।

दो शिफ्ट में होंगे पेपर

UGC NET का एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर के 12 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर के 3 बजे से शाम के 6 बजे तक चलेगी।

ये पेपर CBT मोड में होगा। इसमें मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन्स के दो पेपर होंगे। दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। पहला पेपर 100 मार्क्स और दूसरा पेपर 200 मार्क्स का होगा। लैंग्वेज के पेपर के अलावा सभी पेपरों में इंग्लिश और हिंदी मीडियम ऑफ इंस्ट्रक्शन होगा।

ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर UGC NET जून 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक PDF फाइल खुल जाएगी जहां स्टूडेंट्स अपनी एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं।
  • PDF डाउनलोड कर लें और उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘UGC NET जून 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डालें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

85 सब्जेक्ट्स के लिए होता है एग्जाम

ये एग्जाम 85 सब्जेक्ट्स में PhD एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा, इस एग्जाम के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलो का पद पा सकते हैं।

कैंडिडेट्स NTA हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 या ugcnet@nta.ac.in पर एग्जाम से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *