Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

प्रयागराज में यूपी बोर्ड की 24 फरवरी की परीक्षाएं स्थगित:9 मार्च को होगा एग्जाम

दैनिक उजाला, प्रयागराज : 24 फरवरी को प्रयागराज में होने वाली यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं महाकुंभ के चलते स्थगित कर दी गई हैं। ये परीक्षाएं अब 9 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने आज, 21 फरवरी की देर शाम नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी।

शिफ्ट-टाइमिंग में बदलाव नहीं

बोर्ड परीक्षाओं के शिफ्ट और समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। परीक्षाएं उसी शिफ्ट में होंगी, जिसमें पहले निर्धारित थीं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने नवंबर 2024 में बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी किया था।

उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने नवंबर 2024 में बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी किया था।

दोनों शिफ्टों में होनी थी परीक्षा

24 फरवरी को दो शिफ्टों यानी सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षाएं आयोजित होनी थी। 10वीं की हिंदी प्रारंभिक व प्रारंभिक व हेल्थकेयर की परीक्षा और 12वीं की सैन्य विज्ञान व हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होनी थी। हालांकि अब इन्हें अब स्थगित कर दिया गया है।

12 मार्च तक होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च तक होंगे। 10वीं का पहला पेपर हिंदी का है जो कि सुबह 8:30 से 11:45 के बीच होगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजे से लिया जाएगा। 12वीं का पहला पेपर सैन्‍य विज्ञान और हिंदी का ही होगा। स्टूडेंट्स एग्जाम की कंप्लीट डेटशीट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *