Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

केंद्र सरकार ने बजट सत्र से पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली संसद भवन परिसर में होगी। संसद के हर सत्र से पहले इस प्रकार की बैठक आयोजित होती रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्ष से सहयोग मांग सकती है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बैठक बुलाई है, जो दोपहर में संसद एनेक्सी भवन में होगी। बैठक के दौरान, विपक्षी दलों के उन मुद्दों को उठाने की संभावना है जो वे संसद में उठाने का इरादा रखते हैं।

1 फरवरी को पेश होगा बजट

बजट सत्र दो भागों में होगा। इसकी शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। वहीं राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट 2023-24 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट हो सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *