Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर केएम विवि के कुलाधिपति ने किया डाक्टरों का सम्मान

  • डाक्टर ही बदल सकता है मरीज की मानसिकता : किशन चौधरी

दैनिक उजाला, मथुरा : केएम विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर व पीजी डाक्टरों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर विवि के कुलाधिपति व जिला पंचायत अध्यक्ष मथुरा किशन चौधरी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस धरती पर भगवान के बाद अगर दूसरा स्थान किसी का है, तो वह डॉक्टर का ही है।

उन्होंने कहा कि डाक्टर ही एक मरीज की मानसिकता को बदल सकता है, इसलिए आप सभी डाक्टर्स अपने अच्छे व्यवहार से पेसेंट की बीमारी में सुधार ला सकते है। एक डाक्टर 15 साल तक पढ़ाई से सीखता है और जिंदगी भर तक सीखता ही रहता है, जिसने सीखना बंद कर दिया उसे बुढापा आ जाता है। आज का दिन गौरव का दिन है, जिसकी देशभर के समस्त डाक्टरों और आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

मेडीकल कालेज के प्राचार्य डा. पीएन भिसे ने कहा पूरी दुनि‍या में डॉक्टर्स डे अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। जबकि भारत में 1 जुलाई को ही नेशनल डॉक्‍टर्स डे यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन विशेष रूप से डा. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है, जो न केवल एक प्रतिष्ठित चिकित्सक थे, बल्कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 1 जुलाई 1882 में इंडिया के फेमस फिजीशियन डॉ. बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ था। साथ ही साथ उनका निधन भी 1 जुलाई को ही 1962 में हुआ था। डा. बिधान चंद्र राय का मेडि‍कल फील्ड में अहम योगदान रहा है। उ

रजिस्ट्रार डा. पूरन सिंह ने कहा मरीज के साथ अच्छा व्यवहार होता है तो मरीज ठीक होकर अपने डाक्टर को दुआ देता है, मरीज को स्वस्थ करने में डाक्टर्स की मेहनत होती है। इसी प्रकार से हास्पिटल के मेडीकल सुप्रीटेंट डा. अभय सूद, एडीशनल मेडीकल सुप्रीटेंट डा. आरपी गुप्ता, सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. अजय अग्रवाल ने सभी को नेशनल डाक्टर्स डे की बधाई देते हुए कहा आपके प्यार भरे बोल ही मरीज की आधी बीमारी दूर कर देता है।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी, विवि के कुलसचिव डा. पूरन सिंह, एमएस डा. अभय सूद, एएमएस डा. आरपी गुप्ता, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, डा. जेपी उपाध्याय, डा. यशपाल जिंदल ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं मौजूद चिकित्सकों को गुलदस्ता एवं पटुका पहनाकर की।
कार्यक्रम का संचालन डा. प्रकृति ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेडीकल विभाग के डा. हर्षित जैन, डा. मुकेश कुमार तनेजा, डा. अजय जैन, डा. संकल्प श्रीवास्तव, डा. प्रियंका गुप्ता, डा. प्रवीन सोलंकी, डा. सुशील सिंह, डा. सौरभ गुप्ता, डा. रवि कुंतल, डा. हरीश चन्द्रा, डा. अखिलेश कुमार, डा. शिवांगी त्रिवेदी, डा. सौरभ गोयल, डा. पूजा लाम्बा, हैरीस इश्तयाक शहाफिक आदि सहित दर्जनों पीजी डाक्टर्स मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *