Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

उत्तराखंड: थर्टी फस्ट और नववर्ष पर बारिश-बर्फबारी के आसार, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

देहरादून : राज्य के अधिकांश इलाकों में दिसंबर में अब तक बारिश नहीं हुई है। शुष्क मौसम के बीच सूखी ठंड लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। मैदानी इलाकों में कोहरा तो पर्वतीय क्षेत्रों में पाला ठंड बढ़ा रहा है। सुबह पहाड़ में खेतों में पाले की चादर बिछ रही है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने जल्द ही राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार जताए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से नए साल में राज्य भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ में बर्फबारी की संभावना है। नया साल मनाने पहाड़ पहुंचने वाले सैलानियों को बर्फबारी के रूप में अनूठा तोहफा मिल सकता है।

राज्य में 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी से ठंड का अहसास कम होगा। वहीं, 31 दिसंबर और एक जनवरी को पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *