Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

Chandrayaan-3 की सफलता पर ये क्या बोले नेता? किसी ने चांद पर भेजे यात्री तो, किसी ने सकुशल धरती पर उतारा

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने बुधवार शाम 6:04 बजे मिशन मून यानी चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग करा दी है। इसी के साथ भारत कीर्तिमान स्थापित करते हुए चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने देश वासियों को बधाई दी। इसी बीच कई नेताओं का ऐसा रिएक्शन सामने आया, जो हर किसी को चौंका देगा।

ओपी राजभर ने धरती पर कराया सकुशल लैंड

दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने एक मीडिया में चंद्रयान-3 को बयान देते हुए कहा “हम तो भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हैं. दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं। जो चंद्रयान 3 की बात कर रहे हैं, इसके लिए हम उनको बधाई देते हैं. कल धरती पर सकुशल उसके आने का जो टाइम है, आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए।”

ममता बनर्जी ने राकेश शर्मा को बताया राकेश रोशन

वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुंचे थे तब तात्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने उनके बात की थी। लेकिन सीएम ने राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन बोल दिया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इतना ही नहीं राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने तो, इन दोनों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग पर बधाई देते हुए कहा, “हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई जो यात्री गए हुए हमारे उनको सलाम करता हूं। हमारा देश एक कदम और साइंस और स्पेस में आगे बढ़ा, उसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।”

अनजान दिखे सीएम नीतीश

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर नेताओं का बयान अभी खत्म नहीं हुआ है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक मीडियाकर्मी ने प्रश्न पूछा कि चंद्रयान-3 बुधवार शाम करीब 6 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। इस सवाल पर सीएम अनजान नजर आए और इधर-उधर देखने लगे, ऐसा लग रहा था मानों उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बहरहाल, उनके बगल में खड़े अशोक चौधरी नीतिश कुमार के कान में धीरे से मिशन मून के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बिहार मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन चंद्रयान तो अच्छी बात है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *