Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

कमरे में झगड़ रहा था Couple, कलेश ऐसा पड़ा कि देखते ही देखते हो गया बड़ा कांड

चंडीगढ़ : पंजाब डेस्कः पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र माना जाता है और इसकी नींव विश्वास पर कायम होती है। लेकिन अगर इसी रिश्ते में हर पल कलह शुरू हो जाएं तो एक झटके में सब कुछ बिखर जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ संगरूर में, जहां 6 महीने पहले हुई शादी एक झटके में बिखर गई।

जानकारी के अनुसार धूरी के गांव नंगला में करीब 6 महीने पहले सरबजीत कौर की शादी सतगुरु सिंह के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि सरबजीत कौर गर्भवती थी। दोनों में अक्सर-झगड़ा चलता रहता था, आज भी वैसा ही हुआ। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी और दोनों कमरे से झगड़ते हुए नहर के पास पहुंच गए। नहर पर एक दूसरे को छलांग लगाकर आत्महत्या करने की धमकियां दे रहे थे। फिर अचानक महिला ने नहर में छलांग लगा दी, वहीं पति अपनी पत्नी की तलाश के लिए मदद की गुहार लगा रहा है। फिलहाल गोताखारों की मदद से महिला को तालाशने की कोशिश की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *