Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

सीएम योगी नाश्ते और डिनर में खाते हैं ये चीज, इतने बजे छोड़ देते हैं बिस्तर, जानें फिट रहने का राज

  • सीएम योगी आदित्यनाथ सत्ता संभालने के साथ अपनी सेहत को लेकर काफी गंभीर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी हिंदुत्व छवि के साथ सख्त फैसले के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही सीएम योगी की दिनचर्या भी पूरी तरह से नियम- कायदों से चलती है। योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ गोरखनाथ मंदिर के महंत भी है।

सीएम योगी अपनी दिनचर्या पूरी नियमों के साथ करते हैं। सीएम योगी ब्रह्म मुहूर्त में तड़के 3 बजे उठते हैं। उठने के बाद प्रतिदिन एक साधक की तरह एक घंटा योग करते हैं। इसके बाद वह स्नान कर ध्यान और पूजा अर्चना करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजा पाठ करने के बाद करीब 8 बजे नाश्ता करते हैं। वह शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं। उनके नाश्ते में दलिया, चना और कोई मौसमी फल जरूर शामिल होता है। वो नाश्ते में अक्सर छाछ और पपीता लेना भी पसंद करते हैं। कभी- कभी तो नाश्ते में वो ड्राइ फ्रूट्स भी लेते हैं। इसके बाद अपने काम काज में जुट जाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 2 बजे के आसपास लंच करते हैं। उनके खाने में रोटी, सब्जी, दाल, चावल और सलाद या खिचड़ी शामिल होता है। सीएम योगी का सादा भोजन होता है। वह मसालेदार भोजन खाने से बचते हैं। उनका डिनर रात 9 बजे से पहले हो जाता है, जो हल्का और सादा होता है। रात के खाने में वो बस 2 रोटियां, दाल या हरी सब्जी लेते है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बाद आखिर में रात्रि 10 बजे के आस-पास सोने जाते हैं। योगी लगभग 6 घंटे की नींद लेते हैं। सीएम योगी का जन्म उत्तराखंड 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ। साल 1994 में दीक्षा के बाद वह योगी आदित्यनाथ बन गए थे। योगी हिंदू युवा वाहिनी संगठन के संस्थापक भी हैं, जो कि हिंदू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है। योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी से गणित से बीएससी की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *