Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

इस्राइल-फलस्तीन को लेकर CM योगी का सख्त आदेश, भारत सरकार के विचारों के विपरीत जाने पर होगी कार्रवाई

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इजरायल-हमास युद्ध पर भारत सरकार के स्टैंड के विपरीत बोलने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों और बयान देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया या किसी भी धार्मिक स्थल से कोई भी बयान जारी होने पर ऐसे लोगों के खिलाफ तुरन्त कठोर कार्रवाई की जाए।

इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में साफ दिख रहा है। बीते दिनों अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में फिलस्तीन और हमास के समर्थन में कुछ लोगों ने मार्च भी निकाला था जिसको ध्यान में रखते हुए अब योगी सरकार ने यूपी पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। योगी सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि इजरायल-हमास युद्ध में भारत सरकार ने जो स्टैंड लिया है अगर उसके विपरीत कोई भी बयान या गतिविधि होती है तो तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए।

सीएम योगी के कड़े आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके इजरायल-फिलिस्तीन विवाद का जिक्र करते हुए पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए है। इस युद्ध के मामले में भारत सरकार के विचारों के विपरीत किसी तरह की कोई गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी। इजरायल-हमास युद्ध को लेकर सोशल मीडिया हो या धर्मस्थल कहीं से भी किसी भी प्रकार का बयान / स्टेटमेंट जारी न हों। अगर किसी ने भी ऐसा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *