Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

अब संगीनों के साए में रहेंगी 7 शिकायतकर्ता पहलवान

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी है। पहलवानों ने कहाकि, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता है तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी 7 महिला शिकायतकर्ताओं को सुरक्षा दी है। अब ये सातों पहलवान दिल्ली पुलिस के संगीनों के साए में रहेंगी। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने सभी 7 महिला शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करने के लिए संपर्क किया है और जल्द ही बयान दर्ज किए जा सकते हैं।

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में दो प्राथमिकी (FIR) दर्ज की हैं। महिला पहलवानों से मिली शिकायतों के आधार पर कनॉट प्लेस थाने दर्ज दो एफआईआर में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पहली प्राथमिकी एक नाबालिग के लगाए गए आरोपों से संबंधित है। जिसमें बाल यौन शोषण के खिलाफ कानून (पोक्सो) के तहत भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराएं जोड़ी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *