Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

संसद जा रहे राहुल गाँधी ने एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मदद के लिए रुकवाया काफिला

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए संसद पहुंचे। हालांकि, 10 जनपथ से निकलने के बाद कुछ दूरी पर ही उन्होंने अचानक अपना काफिला रुकवा लिया। राहुल ने रास्ते में एक्सीडेंट में घायल हुए एक शख्स की मदद के लिए अपनी कार को रुकवाया और खुद उतरकर उसे उठाने पहुंचे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। घायलों के मदद ले लिए पहले भी कई बार वह काफिला रुकवा चुके हैं।

जिस जगह से राहुल का काफिला गुजर रहा है, वहां एक स्कूटर सवार बीच सड़क पर गिर गया। इसके बाद राहुल को सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ कार से उतरते और दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के हालचाल पूछते देखा जा सकता है। राहुल इसके बाद अपनी कार में वापस लौटे और संसद भवन की तरफ रवाना हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *