Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

रक्षा संसदीय समिति के लिए सांसद राहुल गांधी नॉमित

नई दिल्ली : लोकसभा में सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को रक्षा पद संसदीय स्थाई समिति का सदस्य नामित किया गया है। लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। सांसद राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के ही सांसद अमर सिंह को भी इसी समिति में नामित किया गया है। राहुल गांधी पहले भी इस ससंदीय समिति में नामित थे लेकिन मार्च में संसद की सदस्यता अयोग्य ठहराए जाने के बाद इस समिति से भी नाम हटा दिया गया था।

उच्चतम न्यायालय ने सात अगस्त को राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल कर दी। इसके बाद बुधवार को फिर से स्थाई समिति का सदस्य नाामित कर दिया गया। गौरतलब है कि मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने के कारण मार्च में गुजरात की एक कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसी आधार पर संसद में लोकसभा से उनकी सदस्यता भी चली गई। यह नियम है कि अगर किसी भी संसद सदस्य, विधानमंडल सदस्य, विधानसभा सदस्य को न्यायालय सजा सुना देता है तो वह संसद या फिर विधायिका का सदस्य नहीं रह सकता है।

आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित लोकसभा के एकमात्र सदस्य सुशील कुमार रिंकू को भी कृषि, पशुपालन और फूड प्रोसेसिंग समिति के लिए नामित किया गया है। वह जालंधर से लोकसभा का उपचुनाव जीतकर सांसद बने हैं। इसके साथ एनसीपी सांसद फैजल पीपी मोहम्मद को उपभोक्ता मामले, भोजन और सार्वजनिक वितरण समिति में नामित किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *