Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

IND vs AUS, 1st ODI: रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत में लड़खड़ाती दिख रही थी, लेकिन केएल राहुल ने एक छोर से पारी को संभाले रखा, जबकि दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए टीम को जीत दिलाई। राहुल ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली, जबकि जडेजा ने नाबाद 45 रन बनाए।

भारत ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गई थी। कंगारुओं के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली थी।

जवाब में भारत ने 39.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केएल राहुल ने लय में वापसी की और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा रवींद्र जडेजा भी 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त भारत ने 39 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद राहुल ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 44 रन की साझेदारी निभाई। हार्दिक के आउट होने के बाद जडेजा और राहुल के बीच छठे विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी हुई।

इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब अगला वनडे रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 16 साल बाद हराया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *