Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, नए कप्तान का हुआ ऐलान

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में कप्तानी करते नहीं नजर आयेंगे। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। 2013 से रोहित टीम के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बनी। लेकिन अब मुंबई इंडियन्स ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाया गया है। बता दें कि हार्दिक पांड्या हाल में ही गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस आए थे।

आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपए में फुल कैश ट्रेड किया है। इसके बाद ही अटकलें तेज हो गयी थी कि हार्दिक पांड्या को अगले सीजन के लिए टीम का कप्तान बनाया जाएगा और आज मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को कप्तान बनाकर इसको सही साबित कर दिया है। बता दें कि पांड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने दमदार प्रदर्शन किया था और लगातार दो बार फाइनल में जगह बनाई थी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस चैंपियन भी बनी थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *