Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

IND vs NZ: एक ही गलती हर बार, लेफ्ट आर्म स्पिनर के आते ही पवेलियन लौट जाते हैं विराट कोहली, देखें शर्मनाक रिकॉर्ड

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम के मात्र 85 रन पर पांच विकेट गिर गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक हर कोई पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है।

विराट कोहली पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने अर्धशतक लगाया था। लेकिन उसके अलावा उनका बल्ला पूरी तरह से शांत है। पुणे टेस्ट की पहली पारी में वे अपनी छाप नहीं छोड़ पाये और 9 गेंद में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली का विकेट लेफ्ट आर्म स्पिनर मिचेल सेंटनर ने लिया। वे सेंटनर की फ्लाइटेड गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में मारना चाहते थे। लेकिन वे नाकाम रहे और क्लीन बोल्ड हो गए।

यह पहली बार नहीं है जब कोहली लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखाई दिये हैं। पिछले कुछ सालों में लेफ्ट आर्म स्पिन के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। इससे पहले कानपुर टेस्ट में वह बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म स्पिनर शाकिब अल हसन की गेंद पर आउट हुए थे। वहीं श्रीलंका के खिलाफ वे दुनिथ वेलालागे के आगे संघर्ष करते हुए नज़र आते हैं।

एशिया में 2021 के बाद से कोहली ने 26 पारियां खेली हैं। जहां उन्होंने 28.85 की मामूली औसत से मात्र 606 रन बनाए हैं। इस दौरान वे 21 बार आउट हुए हैं और उनका स्ट्राइक रेट मात्र 49.67 का रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान 10 बार वे लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ आउट हुए हैं। लेफ्ट आर्म स्पिन के खिलाफ कोहली ने 27.10 की औसत से 259 रन बनाए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *