Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

IPL चेयरमैन ने किया तारीखों का ऐलान, CSK खेलेगा पहला मैच, इस दिन होगी लीग की शुरुआत

  • 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होगी।
  • आईपीएल के शेड्यूल का एलान दो चरणों में होगा।
  • भारत में खेले जाएंगे आईपीएल 2024 के सभी मुकाबले।

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे संस्कारण की शुरुआत मार्च के अंत में हो सकती है। वैसे तो यह टूर्नामेंट हर साल अप्रैल और मई के महीने में खेला जाता है। लेकिन लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस साल यह लीग 22 मार्च से 26 मई के बीच खेला जा सकता है। इस बात की जानकारी आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने दी है।

इंडियन प्रीमियर लीग चेयरमैन अरुण धूमल ने आईपीएल 2024 के शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी दी। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी। पूरा सीजन देश में खेला जाएगा। आईपीएल का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा।

लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल को भारत से बाहर खेले जाने की चर्चा थी। अब ये चर्चाएं बंद हो गई हैं। टूर्नामेंट पूरी तरह से भारत में आयोजित किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है। इसलिए आईपीएल सीजन 17 का पूरा शेड्यूल घोषित नहीं किया गया है।

अरुण धूमल ने कहा कि फिलहाल पहले 15 दिनों के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। बाकी मैचों की तारीख चुनाव की घोषणा के बाद तय की जाएंगी।

उन्होने कहा कि 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होगी। हम सरकारी एजेंसियों के साथ काम कर रहे है। पहले उद्घाटन कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। 2009 में लोकसभा चुनाव के कारण टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला गया। 2014 में आईपीएल यूएई में हुआ। बता दें टी20 विश्व कप 1 जून से खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच अमेरिका और कनाडा के बीच होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *