Breaking
Mon. Mar 9th, 2026

इस स्टार खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे में भाई और जीजा की मौत के बावजूद फाइनल में ठोका तूफानी अर्धशतक

  • टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल से भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज ईशान किशन की चचेरी बहन और जीजा की एक कार हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन इस गम के बावजूद वह मैदान पर उतरे

भारतीय टीम के स्‍टार खिलाड़ी ईशान किशन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक कार हादसे में ईशान की चचेरी बहन और जीजा की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना का पता चलते ही किशन अपने परिवार के पास जाना चाहते थे, लेकिन टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल की नेशनल ड्यूटी के चलते वह नहीं जा सके। इस घटना के बाद ईशान काफी गमजदा थे, लेकिन साथी खिलाड़ियों उनका ढांढस बंधाया, जिसके बाद वह फाइनल में मैदान पर उतरे फिर से तूफानी अर्धशतक ठोकते खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

पिता भी हादसे की वजह से नहीं जा सके अहमदाबाद

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ईशान किशन तूफानी पारी खेल रहे थे, तब टीम के साथी खिलाड़ियों के अलावा किसी को नहीं पता था कि वह एक पर्सनल ट्रेजडी से गुजर रहे हैं। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, किशन की चचेरी बहन और जीजा की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले शुक्रवार को एक कार हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना की वजह से किशन के पिता प्रणव पांडे भी फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद नहीं जा सके।

ईशान के पिता ने बताया, ‘अनर्थ हो गया। हम लोग बहुत बड़ी मुसीबत में हैं। हम सब सदमे में हैं। ईशान हमसे मिलना चाहता था, लेकिन फाइनल की वजह से वह वापस नहीं आ सका। वह बहुत परेशान है।

मैच से पहले साथी खिलाड़ियों ने बंधाया ढांढस

रिपोर्ट की मानें तो फाइनल के प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी ईशान किशन बेहद हताश थे और उनमें वह एनर्जी भी नहीं थी, जो मैच से पहले आमतौर पर नजर आती है। बताया जा रहा है कि वह मैच से पहले लंबा बैटिंग सेशन लेते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। जब इस घटना के बारे में साथी खिलाड़ियों को पता चला तो वह ईशान के पास पहुंचे और उनके उनके कंधे पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया।

आसमान में बल्‍ला उठाकर मृत आत्‍माओं को श्रद्धाजंलि!

पर्सनल नुकसान के बावजूद ईशान किशन रविवार को T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार परफॉर्मेंस देने में कामयाब रहे। उन्‍होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्‍होंने आसमान की ओर बल्‍ला भी उठाया, जिसे देखकर लगा शायद वह मृत आत्‍माओं को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

बता दें कि ईशान किशन का टूर्नामेंट में ये तीसरा अर्धशतक था। किशन ने आउटफील्ड में दो शानदार कैच भी पकड़े, जिससे न्यूजीलैंड के बैटर रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट आउट हुए। वह 9 पारियों में 317 रन बनाकर टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *