Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

एमएस धोनी ने की बैटिंग प्रैक्टिस, बैट पर लगाया बचपन के दोस्त की शॉप का स्टिकर

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन आईपीएल (IPL) में अभी भी खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) हर साल आईपीएल में येलो जर्सी पहनकर अभी भी अपने फैंस को उत्साहित कर देते है। ऐसे में हर साल आईपीएल से कुछ महीने पहले से धोनी प्रैक्टिस भी शुरू कर देते हैं। फैंस को भी इसका इंतज़ार रहता है क्योंकि सामान्य तौर पर धोनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं पर प्रैक्टिस के दौरान उनके फैंस को धोनी की नई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। अब फिर धोनी के फैंस को उनकी एक नई तस्वीर देखने को मिली है।

हाल ही में धोनी को ग्राउंड पर नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी छा गई।

धोनी की हाल ही में नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उनके बैट पर प्राइम स्पोर्ट्स (Prime Sports) का स्टिकर लगा हुआ है। दरअसल यह धोनी के बचपन के दोस्त की स्पोर्ट्स शॉप का नाम है। धोनी ने अपने दोस्त की स्पोर्ट्स शॉप का प्रमोशन करते हुए उसका स्टिकर अपने बैट पर लगाया है।

इस तस्वीर को नीचे देखा जा सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *