Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

एमएस धोनी ने एक हाथ से जड़ा गगनचुंबी छक्का, देखें 16 सेकंड का ये वायरल वीडियो

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन एम धोनी की 16 गेंद पर 37 रनों की आतिशी पारी ने सभी फैंस का दिल जीत लिया है। एमएस धोनी की इस पारी में सबसे खास रहा उनका अंतिम ओवर में एक हाथ से गगनचुंबी सिक्‍स जड़ना, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने विश्‍व के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार एनरिक नॉर्टर्जे के आखिरी ओवर में दो छक्‍कों और दो चौकों के साथ 20 रन बनाए। सीएसके की हार के बाद भी स्‍टेडियम धोनी-धोनी के नारे से गूंज उठा।

दरअसल, चोट के बाद वापसी कर रहे एनरिक नॉर्टजे डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर के साथ शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। सीएसके को आखिरी ओवर में जीत के लिए 43 रन की दरकार थी। गेंद नॉर्टजे के हाथ में थी तो सामने एमएस धोनी थे। नॉर्ट्जे पहली बॉल यॉर्कर फेंकी तो धोनी ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से बुलेट की रफ्तार से चौका जड़ दिया। नॉर्टजे ने दूसरी गेंद भी यॉर्कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह लो फुलटॉस पड़ गई और एमएस धोनी कहां रुकने वाले थे। उन्‍होंने उस गेंद को एक हाथ से छक्के के लिए भेज दिया।

कैमियो पारी से जीता फैंस का दिल

नॉर्टजे के लिए हालात लगातार बिगड़ते चले गए। उन्होंने एक गेंद खाली निकालने के बाद चौथी गेंद फिर फुलटॉस फेंकी तो धोनी ने उसे भी बाउंड्री पर भेज दिया। फिर धोनी ने आखिरी फुलटॉस को फिर से छक्के के लिए भेज दिया। इस तरह धोनी ने 16 गेंद में 37 रन की शानदार कैमियो पारी खेली और फैंस का दिल जीत लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *