Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

IPL 2024: पहली बार हार्दिक के सपोर्ट में आए रोहित, हूटिंग कर रहे फैंस को कुछ इस तरह कराया शांत

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जब से मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान बने हैं, उन्हें लगातार फैंस द्वारा लगातार ट्रोल और बू किया जा रहा है। हाल इतना बुरा है कि कई विदेशी दिग्गज खिलाड़ी यह तक कह चुके हैं कि उन्होंने इससे पहले कभी किसी भारतीय खिलाड़ी को भारत में इस तरह ट्रोल होते हुए नहीं देखा है।

हार्दिक की लगातार हो रही ट्रोलिंग के बावजूद उनके समर्थन में अबतक कोई मुंबई इंडियंस का साथी खिलाड़ी नहीं आया है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स (RR) के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ दिन पहले इसको लेकर एक बयान दिया था। लेकिन अब सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा क्राउड को शांत कराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 14वे मुक़ाबले में जब पंड्या टॉस के लिए आए तो एक बार फिर फैंस उन्हें ‘बू’ करने लगे। इस मैच का टॉस करा रहे संजय मांजरेकर से भी यह देखा नहीं गया और उन्होंने मुंबई के फैंस से माइक पर चिल्ला कर कहा, ‘ताली बजाओ और अच्छे से बिहेव करो। बावजूद इसके फैंस नहीं माने और हार्दिक को लगातार बू करते रहे। लेकिन हार्दिक इस दौरान मुस्कुराते हुए नज़र आए।

जब ये सब हो रहा था तब रोहित शर्मा वर्मउप कर रहे थे और बाउंड्री के पास पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह से मिल रहे थे। तभी रोहित ने फैंस को इशारा किया कि वे ऐसा नहीं करें। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि रोहित के बोलने के बावजूद फैंस नहीं रुके और मुंबई के कप्तान को मैच के दौरान कई बार बू किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *