Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

चंडीगढ़ मेयर जैसे चुनाव हुए तो BJP 400 क्या, सभी सीटें जीतेगी : तेजस्वी

पटना : बिहार के पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी यादव इन दिनों ‘जन विश्वास यात्रा’ पर हैं। सरकार से बाहर होने के बाद ये उनका पहला बड़ा पब्लिक इवेंट है। नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर है।

तेजस्वी जिस बस ‘युवा क्रांति रथ’ से यात्रा पर निकले हैं, वो उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’ के लिए तैयार करवाई थी। हालांकि, कोरोना की वजह से यात्रा बीच में ही रद्द करनी पड़ी थी। अब उसी रथ से वे अलग-अलग जिलों में जाकर रोड शो, रैलियां और नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है।

नितीश कुमार अलग होने बीजेपी के 400 सीटें जीतने के टारगेट, राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग और Rjd की स्ट्रेटजी पर तेजस्वी खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि हमने सरकार में रहते हुए 17 महीने में जो काम किया, उसे जनता के बीच जाकर बता रहे है। चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नितीश फिर से जो पलटे हैं, तो जाहिर सी बात ये टाइमिंग ही ऐसी है। हमारी नजर लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों पर है।

प्रधानमंत्री द्वारा NDA के 400+ सीटें जीतने के नारे पर तेजस्वी ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसा करेंगे तो 400 क्या, पूरी सीटें ही लेंगे। ऐसा ही तो बिहार 2020 के विधानसभा चुनाव में 10-12 सीटों पर हुआ था। किसी को 12 वोट से हराया, किसी को 50 वोट से। हमारी सरकार बन रही थी 2020 में ही। इंडिया गठबंधन में रार पर उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के बारे जानकारी नहीं है, लेकिन हमारे यहाँ सब ठीक है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *