Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

62 साल बाद दिल्ली- मुंबई में एक साथ आया मानसून

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज रविवार 25 जून को बताया कि 21 जून 1961 के बाद पहली बार मानसून ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में एक साथ दस्तक दी है। 62 साल के लंबे अन्तराल के बाद ऐसा हो रहा है। IMD के एक अधिकारी ने बताया कि धीमी शुरुआत के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ा है और महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर अगले पांच दिनों तक देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर IMD द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख सहित महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, चंडीगढ़, दिल्ली सहित हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों और पंजाब में अगले दो दिन के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां एकदम सही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *