Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

इलेक्टोरल बॉन्ड में घोटाला: संजय सिंह का बड़ा खुलासा, जानें भाजपा को कैसे मिला फायदा

नई दिल्ली : प्रेस वार्ता के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। टैक्स में छूट दी गई। सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद कि उन्होंने पूरा डेटा जनता के सामने रखा गया। मैं जो खुलासा कर रहा हूं उसकी पूरी शृंखला यह है कि 33 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने सात साल में 1 लाख करोड़ रुपए का घाटा उठाया है और भाजपा को 450 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

आगे कहा कि 17 कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने या तो शून्य टैक्स चुकाया है या फिर उन्हें टैक्स में छूट मिली है। छह कंपनियों ने भाजपा को 600 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। एक कंपनी ने अपने मुनाफे से तीन गुना ज्यादा चंदा दिया। एक ऐसी कंपनी है जिसने अपने मुनाफे का 93 गुना दान कर दिया है। तीन कंपनियां हैं जिन्होंने 28 करोड़ रुपए का चंदा दिया है और शून्य कर का भुगतान किया है।

सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार और भाजपा ने सुनियोजित तरीके से लाखों करोड़ का भ्रष्टाचार किया है। यह भ्रष्टाचार इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से किया गया है। नियमों में बदलाव कर कैसे कंपनियों को हजारों करोड़ टैक्स की छूट दी गई। इतना ही नहीं कंपनियों को ठेका भी दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद जो उन्होंने सारा का सारा डेटा देश की जनता के सामने लाकर रख दिया है।

आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि आखिर कैसे घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि जो 33 कंपनियां हैं। जिन्हें साल साल में एक लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इन कंपनियों ने 450 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को दिया। इनमें से 17 ने टैक्स नहीं दिया या टैक्स में रीबेट मिला है। छह ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने भाजपा को 600 करोड़ चंदा दिया है। वहीं एक कंपनी ऐसी है जिसने अपने मुनाफे से तीन गुणा ज्यादा चंदा दिया है। एक कंपनी ऐसी है। जिसने अपने मुनाफे का 93 गुणा ज्यादा चंदा दिया है। जबकि तीन कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने कभी टैक्स ही नहीं दिया। लेकिन भाजपा को 28 करोड़ रुपये का चंदा दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *