Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

इस मंदिर में देवी को नवरात्र में गुडहल का फूल चढ़ाने से भक्तों की होती है मनोकामना पूरी

मेरठ : शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। ऐसे में देवी मंदिरों में भक्तों की बंपर भीड़ जुट रही है। यूं तो मेरठ में शक्ति पीठों और देवी मंदिरों की कमी नहीं है। हर शक्ति पीठ और देवी मंदिर की अपनी मान्यताए हैं और इनमें देवी के भक्तों का अटूट विश्वास और श्रद्धा है। लेकिन ऐसे ही एक देवी का मंदिर मेरठ के गांधी नगर में स्थित है।

मान्यता है कि इस देवी मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा पर अगर कोई देवी भक्त नवरात्र में नौ दिन गुडहल का पुष्प देवी को अर्पित करता है तो उसकी मनोकामनाए जरूर पूरी होती हैं। ऐसा मंदिर के आसपास के आसपास रहने वाले और देवी की पूजा करने वाले भक्तों का मानना है।

पंडित राधे शंकर शास्त्री ने बताया कि यू तो देवी को लाल पुष्प अधिक प्रिय है। नवरात्र में देवी को अगर लाल पुष्प अर्पित कियया जाए तो देवी प्रसन्न होती हैं। लेकिन इस मंदिर में स्थापित देवी की अपनी अलग ही मान्यता है। उन्होंने बताया कि ये लोगों का विश्वास और देवी के प्रति उनकी श्रद्धा पूजा भाव देखकर ही पता चलता है। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों से ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लोग देवी की पूजा के लिए मंदिर में आते हैं और नवरात्र पर पूरे नौ दिन देवी की गुडहल का पुष्प चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हैं।

पिछले 40 साल में मंदिर का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया है। लेकिन मंदिर में स्थापित देवी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था नहीं बदली। आज भी देवी के प्रति भक्तों में वहीं आगाध आस्था और विश्वास है।

सूरज कुंड रोड स्थित दत्ता स्पोर्टस के मालिक दीपक का कहना है कि वो इस मंदिर में पिछले 25 साल से लगातार आ रहे है। मंदिर में हर रोज देवी केा गुडहल का पुष्प चढ़ाते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने आज तक जो भी देवी से मांगा है। उनकी मनोकामना जरूर पूरी है। उन्होंने बताया कि अगर वो कहीं बाहर होते हैं तो उनके परिवार के सदस्य मंदिर में जाकर पुष्प अर्पित करते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *