Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

दशहरे के दिन दिख जाए ये पक्षी जोड़ लेना हाथ, खुलेगी किस्मत मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

मथुरा : यूपी समेत पूरे देशभर में आज यानी 23 अक्टूबर को महाअष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके बाद नवमी होती है, जिस दिन हवन कर घर में समृद्धि और खुशहाली लाने की कामना की जाती है। फिर आता है विजयादशमी का त्योहार यानी की दशहरा, जोकि इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन एक खास पक्षी को देखने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

कहा जाता है कि दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दिखना बहुत शुभ होता है। इसके दर्शन काफी दुर्लभ होते हैं और अगर दशहरे कि दिन आपको इसके दर्शन हो गए तो समझ लीजिए की आपके जीवन में चल रही सभी समस्याएं अब दूर हो जाएंगी। दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी दिखे तो आप ‘कृत्वा नीराजनं राजा बालवृद्धयं यता बलम्। शोभनम खंजनं पश्येज्जलगोगोष्ठसंनिघौ।। नीलग्रीव शुभग्रीव सर्वकामफलप्रद। पृथ्वियामवतीर्णोसि खच्चरीट नमोस्तुते।।’ इस मंत्र का जाप करें।

नीलकंठ पक्षी के दर्शन इन स्थितियों में होते हैं शुभ

  • दशहरे के दिन अगर आप लकड़ी में नीलकंठ पक्षी बैठा देखते हैं तो यह शुभ होता है। इससे धन योग बनने की संभावना रहती है।
  • दशहरे के दिन यदि किसी अविवाहित महिला या पुरुष को नीलकंठ के दर्शन हो जाए तो इससे जल्द ही शादी के योग बनते हैं।
  • अगर किसी पुरुष को दशहरा के दिन नीलकंठ दिखे तो समझिए कि आपके सभी बिगड़े और रुके हुए कार्य अब बनने लगेंगे।
  • अगर किसी महिला को दशहरे के दिन नीलकंठ के दर्शन हो जाए तो यह बहुत शुभ होता है। यदि नीलकंठ आपके दाहिनी ओर उड़ता हुआ दिखे तो इससे विवाह योग बनते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *