Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

UPSC अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने में बचा था सिर्फ इतना समय

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 2029 में पूरा होने वाला था। लेकिन अपने कार्यकाल के पूरा होने से ठीक पहले उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा। जो बातें सामने निकलकर आ रही हैं, उसके मुताबिक सोनी ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। जून के आखिरी सप्ताह में मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया। हालांकि, अभी इस्तीफा स्वीकार होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मनोज सोनी ने 2017 में यूपीएससी के सदस्य के रूप में ज्वॉइन किया था। उन्हें 2023 में यूपीएससी का अध्यक्ष (UPSC Chief) बनाया गया। उनका कार्यकाल वर्ष 2029 में खत्म होने वाला था। लेकिन उससे ठीक पहले मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार, सोनी ने अनुपम मिशन में अधिक समय देने के लिए इस्तीफा दिया है।अनुपम सोनी गुजरात में स्थित स्वामीनारायण संप्रदाय की एक शाखा है।

सिर्फ 40 साल की उम्र में बने कुलपति (UPSC Chief)
बता दें, सोनी पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं। यही कारण है कि वर्ष 2005 में मनोज सोनी को गुजरात के वडोदरा में स्थित एमएस विश्वविद्यालय (AIIMS University) का कुलपति नियुक्त किया गया था। उस समय सोनी की उम्र सिर्फ 40 साल थी। उनके नाम सबसे कम उम्र के कुलपति का रिकॉर्ड रहा है। इसके बाद सोनी को गुजरात के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति बनाया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *