Breaking
Wed. Feb 18th, 2026

UP Board Exams: 10वीं की आज की परीक्षा खत्म, कितना आसान और कितना कठिन रहा पेपर? जान लें

  • यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की हिंदी पेपर की परीक्षा खत्म हो चुकी है, ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि पेपर कितना कठिन और कितना सरल रहा

दैनिक उजाला, एजुकेशन डेस्क : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की आज की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। आज क्लास 10 की हिंदी के पेपर की परीक्षा हुई। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के शुरुआती रिएक्शन के अनुसार, UP बोर्ड क्लास 10 का हिंदी पेपर थोड़ा मुश्किल था। UPMSP क्लास 10 का हिंदी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुआ था। इस साल, 27.50 लाख (27,50,945) से ज़्यादा स्टूडेंट्स UPMSP क्लास 10 की परीक्षा दे रहे हैं।

‘नकल विहीन एग्जाम पक्का करने के लिए 3 लाख से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए’

UP बोर्ड ने क्लास 10 और 12 के एग्जाम देने वाले 50 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स के लिए चीटिंग-फ्री माहौल पक्का करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट के जॉइंट डायरेक्टर विवेक नौटियाल ने इंडिया टीवी को बताया, “पूरे एग्जाम प्रोसेस पर नज़र रखने के लिए पूरे राज्य में तीन लाख से ज़्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं, लखनऊ में स्टेट लेवल का कंट्रोल रूम बनाया गया है। UP बोर्ड एग्जाम में मुन्ना भाइयों के लिए कोई जगह नहीं है।”

8033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी रहेगी और केंद्र व्यवस्थापकों की जवाबदेही तय की जाएगी। स्थानीय प्रशासन को भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

जरूरी गाइडालाइंस

  • यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अपने साथ परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लाना न भूलें। एडमिट कार्ड बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
  • स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचे। एक बार परीक्षा केंद्र के गेट बंद होने के बाद किसी को भी फिर प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में स्टूडेंट्स एग्जाम सेंटर पर पहले से पहंचे और इसके लिए घर से थोड़ा जल्दी ही निकलें।
  • एडमिट कार्ड के साथ-साथ स्टूडेंट्स अपने स्कूल आईडी भी लेकर जाएं। 
  • परीक्षा हॉल में स्टूडेंट्स बैन आइटम्स ले जाने से बचें। स्टूडेंट्स कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को न जाएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *