Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

लखनऊ : यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का (UPMSP, UP Board 10th 12th Exam 2024 Date Sheet) टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी, जो कि 09 मार्च, 2024 तक चलेंगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थी आधिकारिक UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राएं पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 7 दिसंबर को यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जारी डेट शीट के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी, 2025 से 9 मार्च तक सभी तिथियों पर दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

हाईस्कूल में पहले दिन होगा हिंदी का पेपर

यूपीएमएसपी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले दिन यानी कि 22 फरवरी, 2024 को 10वीं बोर्ड परीक्षा पहली पाली में हिंदी और प्राथमिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद 23 फरवरी, 2024 को पालि, अरबी, फारसी का एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा।

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ शुरू होगी। पहले दिन यानी कि 22 फरवरी, 2024 को दूसरी पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 23 फरवरी, 2024 को नागरिक शास्त्र की परीक्षा होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *