Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

एक्शन मोड पर भारत निर्वाचन आयोग, हर छोटी से बड़ी तैयारियों का ले रहे जायज़ा

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में जयपुर पहुंची भारत निर्वाचन आयोग के अफसरों की टीम आज दूसरे दिन भी चुनावी तैयारियों का जायज़ा ले रहे हैं। आयोग के सदस्य आज प्रदेश के सभी जिलों के कलक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, संभागीय आयुक्त और पुलिस रेंज के महानिरीक्षकों के साथ बैठक कर विधानसभा आम चुनाव-2023 की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार शाम 7 बजे दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में निर्वाचन विभाग की ओर से लगाई गई स्वीपप्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के अलावा आला अफसरों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार से तीन दिन के जयपुर दौरे पर है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष आज प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी और केन्द्रीय पुलिस बल के नोडल अधिकारी चुनावी तैयारियों से संबंधित प्रेज़ेंटेशन देंगे, जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस महानिरीक्षकों, जिला पुलिस अधीक्षकों और चुनाव से जुड़े अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव पूर्व तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग अपने तीन दिवसीय दौरे के तीसरे और अंतिम दिन 1 अक्टूबर को भी दिनभर की बैठकों में व्यस्त रहेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्त प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ अलग से बैठक करेंगे और शुरूआती दो दिन की बैठकों में सी रिपोर्ट्स की समीक्षा करेंगे। दौरे के आखिरी दिन आयोग के सदस्य मीडिया से भी मुखातिब होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *