Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद रिहा:घर पर नजर उतारी गई; मां के गले लगकर अंदर गए; बोले- कानून का हमेशा सम्मान

हैदराबाद : पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।

इसके बाद 9 बजे के करीब अल्लू हैदराबाद स्थित अपने घर पहुंचे। घर पर उनकी नजर उतारी गई। मां के गले लगकर वह अंदर गए। परिवार वालों से मुलाकात की। उसके बाद दोबारा बाहर आए और मीडिया से बातचीत की।

रिहाई के बाद अल्लू का पहला रिएक्शन…

QuoteImage

मैं प्यार और समर्थन के लिए सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। मैं एक बार फिर पीड़ित परिवार के प्रति दुख व्यक्त करता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है।

अब देखिए जेल से बाहर आने की पहली तस्वीर

यह तस्वीर शनिवार सुबह की है। जब जेल से बाहर निकलने के बाद अल्लू अपनी कार में बैठकर निकले।

यह तस्वीर शनिवार सुबह की है। जब जेल से बाहर निकलने के बाद अल्लू अपनी कार में बैठकर निकले।

घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने अल्लू की नजर उतारी। मां भी उनके साथ खड़ रहीं।

घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने अल्लू की नजर उतारी। मां भी उनके साथ खड़ रहीं।

मैं मामले की जांच में दखल नहीं दूंगा- तेलंगाना सीएम

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘कानून अपना काम करेगा। मैं मामले की जांच में दखल नहीं दूंगा। भगदड़ में हुई मौत के कारण पुलिस ने कार्रवाई की है।

13 दिसंबर को दोपहर अल्लू अरेस्ट हुए, शाम तक बेल मिली

अल्लू को 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि 4 दिसंबर को वे हैदराबाद में पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां भीड़ जमा हुई और भगदड़ मची गई थी। एक महिला की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।

गिरफ्तारी के बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। अल्लू ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील की थी।

शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसी दौरान अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था। वहां उन्हें क्लास-1 बैरक में रखा गया था।

उम्मीद जताई गई थी कि अल्लू शुक्रवार रात ही रिहा किए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। जेल प्रशासन कोर्ट की ऑर्डर कॉपी नहीं मिलने की बात कही थी।

अल्लू के वकील ने कहा- अल्लू अर्जुन को अब रिहा किया गया है। जेल प्रशासन को हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी दी गई थी, लेकिन उन्हें पहले रिहा नहीं किया गया था। ये अवैध हिरासत है, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। जेल प्रशासन को जवाब देना होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *