Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

Budget : महिलाओं के लिए नई महिला सम्मान बचत योजना का ऐलान, मिलेगा भारी ब्याज

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार 11 बजे लोकसभा में आम बजट 2023-24 पेश किया। इससे पूर्व वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और बजट पेश करने की जानकारी दी। उसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट पर अपनी मुहर लगाई। तत्पश्चात वित्तमंत्री सदन में पहुंची और अपने बजट के पिटारे से कई योजनाओं का ऐलान किया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए एक नई बचत योजना शुरू की। इस नई बचत योजना का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना रखा गया है। इसमें महिलाओं को 2 लाख रुपए की बचत पर 7.5 फीसद ब्याज़ मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, महिला सम्मान बचत योजना 2025 तक चलेगी।

वरिष्ठ नागरिक को भी सौगात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के साथ वरिष्ठ नागरिक को भी सौगात दिया। वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख रुपए कर दी गई है।
अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा पैन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, आवश्यक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए स्थायी खाता संख्या रखने के लिए पैन का उपयोग निर्दिष्ट सरकारी एजेंसियों के सभी डिजिटल सिस्टम के लिए एक सामान्य पहचानकर्ता के रूप में किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *