Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

जीएलए पॉलिटेक्निक के पांच छात्रों का यूनो मिंडा में चयन

दैनिक उजाला, मथुरा : जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के पॉलिटेक्निक संस्थान के इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियिरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विभाग के पांच मेधावी छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी यूनो मिंडा में हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

चयनित छात्रों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीन छात्र पंकज सिंह तोमर, तेजपाल और वैभव दीक्षित एवं इलेक्ट्राॅनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के दो छात्र अमन सिंह तथा समृद्धि निगम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के बल पर यह सफलता प्राप्त की। कंपनी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार और एचआर राउंड शामिल थे, जिनमें इन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयन सुनिश्चित किया।

इस सफलता के पीछे संस्थान में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों और उन्नत प्रयोगशालाओं (लैब्स) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जीएलए यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में छात्रों के लिए अत्याधुनिक मशीनरी, वर्कशॉप, थर्मल इंजीनियरिंग लैब, मैन्युफैक्चरिंग लैब और ऑटोमोबाइल से संबंधित विशेष लैब्स की सुविधा उपलब्ध है। इन लैब्स में छात्रों को प्रैक्टिकल ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक इंडस्ट्री परिदृश्य का अनुभव कराया जाता है, जिससे उनकी तकनीकी समझ और समस्या-समाधान क्षमता विकसित होती है।

संस्थान में पढ़ाई केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग, लाइव प्रोजेक्ट्स, सेमिनार और वर्कशॉप्स के माध्यम से व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाया जाता है। यही कारण है कि यहां के छात्र बड़ी कंपनियों की चयन प्रक्रिया में आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

अत्याधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और इंडस्ट्री-केंद्रित पाठ्यक्रम

संस्थान के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन होना इस बात का प्रमाण है कि संस्थान में दी जा रही शिक्षा और प्रशिक्षण उच्च स्तर का है। हमारी अत्याधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और इंडस्ट्री-केंद्रित पाठ्यक्रम छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के लिए तैयार करते हैं। आने वाले समय में हम और बेहतर संसाधनों के साथ छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।”

चयनित छात्र पंकज सिंह तोमर ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “जीएलए यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में हमें जो प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और लैब्स में काम करने का अवसर मिला, उसने हमें इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार किया। शिक्षकों का मार्गदर्शन और निरंतर प्रैक्टिस ही इस सफलता की कुंजी रही। मैं अपने माता-पिता और संस्थान का आभारी हूं।”

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के जनरल मैनेजर काॅरपोरेट रिलेशन राहुल सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि जीएलए यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि अपने छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर उन्हें बेहतर करियर अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। संस्थान की यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है और यह सिद्ध करती है कि यहां के छात्र तकनीकी क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *