Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

नाव से कोर्ट पहुंचे जज, मलबे में कूड़े की तरह पड़े हैं वाहन, जम्मू-कश्मीर में बाढ़ की तस्वीरें देखें

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर अनंतनाग, जम्मू और श्रीनगर में देखा जा रहा है। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। इसकी वजह से कई घर और दुकानें पानी में डूब गई हैं। यह तस्वीर अनंतनाग की है। यहां भारी बारिश के बाद जलभराव वाले इलाके में लोग फंस गए हैं।

अनंतनाग में बाढ़ का पानी रोड पर आ गया है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीनगर में बाढ़ में फंसी बुजुर्ग महिला को सुरक्षाकर्मियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यहां कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।

जम्मू में भारी बारिश के कारण तवी नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच एक पुल का एक हिस्सा बह जाने के बाद मलबे के बीच क्षतिग्रस्त कार पड़ी है।

अनंतनाग में बाढ़ के पानी में कोर्ट परिसर भी डूब गया है। जिला जज ताहिर खुर्शीद रैना अनंतनाग कोर्ट में नाव से पहुंचे।

जम्मू में तवी नदी के पास भारी बारिश से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मलबे में कई वाहन फंस गए हैं। ये सारे वाहन बहकर यहां तक पहुंचे हैं।

श्रीनगर में भारी बारिश के बाद रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। नाव से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। बारिश के बाद संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई, जिनमें से अधिकतर लोग वो हैं, जो वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में कुर्सू, राजबाग, बेमिना और सेकिदाफर के रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है, जबकि मुख्य अनंतनाग शहर के अधिकतर स्थानों पर भी बाढ़ का पानी रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में घुस गया है, जिससे बाजार जलमग्न हो गए हैं।

जम्मू के भगवती नगर में लगातार बारिश के बाद चौथे तवी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन फंसे। वहीं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा।

 मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को शहर का व्यापक दौरा किया और भारी मानसूनी बारिश और जम्मू क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को भगवती नगर में फोर्थ तवी ब्रिज, पुराने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित साइंस कॉलेज, हरि सिंह पार्क और जम्मू के गुज्जर नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *