Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

Ghaziabad Viral Video: छी – छी इतना गंदा काम, पहले बर्तन में यूरिन किया फिर आटे में थूक कर बना दी रोटी

दैनिक उजाला संवाद, गाजियाबाद : गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला पहले बर्तन में मूत्रविसर्जन करती नजर आ रही है बाद में उसी बर्तन में थूक कर आटा गूथती। इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, रीना नाम की घरेलू सहायिका जहां खाना बनती थी उस घर के लोग अक्सर बीमार रहते थे। शक होने पर घर वालों ने किचन में एक मोबाइल कैमरा फिट कर दिया। इस फ़ोन में घरेलू सहायिका रीना की पूरी करतूत रिकॉर्ड हो गई। घरेलू सहायिका रीना यूरिन वाले बर्तन में ही आटा गूंथकर पूरे परिवार को रोटियां खिलाती थी। घर वालों ने उसकी करतुत फ़ोन में रिकॉर्ड की और पुलिस वालों को दिखाई।

आरोपी रीना के खिलाफ थाना क्रासिंग रिपब्लिक में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि, रीना उनके घर में आठ साल से खाना बना रही है। अक्सर वे लोग बीमार रहते थे। जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने रीना को रंगे हाथ पकड़ने के लिए उसका वीडियो बना लिया। पीड़ित परिवार के लोगों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि, जांच के बाद आरोपी रीना के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *