Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी के भाई और DM में हॉट-टॉक:सांसद बोले- मिट्‌टी देने के लिए कोई परमिशन नहीं लेता; अफसर बोलीं- FIR कराऊंगी

गाज़ीपुर : मुख्तार अंसारी के जनाजे में डीएम और अफजाल अंसारी के बीच मिट्टी देने की बात को लेकर बहस हो गई। गाजीपुर डीएम ने केवल परिवार के लोगों को मिट्टी में जाने का आदेश देने की बात कही। लेकिन इस बात पर मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी भड़क उठे। डीएम ने जहां इसे धारा 144 का उल्लंघन बताया वहीं अफजाल ने कहा कि धार्मिक प्रक्रिया के लिए या मिट्टी के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं होती।

समर्थकों ने तोड़ दी थी बैरिकेडिंग

मुख्तार अंसारी को मिट्टी देने के लिए समर्थकों ने पुलिस बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया था। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई थी। परिवार वालों के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने।

नारेबाजी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने कहा है जिन लोगों ने नारेबाजी की है उनकी वीडियोग्राफी करा ली गई है। जो लोग भी इसमें शामिल है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *