Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट्स 19 मई तक के लिए रद्द, यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है, जानें टिकट रिफंड के बारे में

नई दिल्ली : आर्थिक परेशानियों से जूझ रही इंडियन एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने अपनी सभी फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है। कंपनी की ओर से ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी गई। गो फर्स्ट ने ट्वीट करते हुए बताया कि परिचालन संबंधी कारणों से कंपनी के सभी फ्लाइट्स को 19 मई तक के लिए कैंसल कर दिया गया है। एयरलाइंस ने कहा है कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमे खेद है। इसके साथ-साथ कंपनी ने यात्रियों के टिकट के पैसे के रिफंड के बारे में भी जानकारी दी है। वाडिया ग्रुप की कंपनी ने यात्रियों को जानकारी देते हुए कहा कि कैंसिल फ्लाइट पर टिकट का रिफंड पहले जैसे प्रॉसेस के आधार पर मिलेगा।

एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने कहा कि परेशानी से जल्द निपटने और समस्या समाधान के लिए आवेदन किया है। जल्द ही फ्लाइट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। गो फर्स्ट ने किसी तरह के जानकारी के लिए लिंक https://bit.ly/42ab9la शेयर किया है। कहा कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए या समस्या के लिए आप यहां संपर्क कर सकते हैं।

NCLT के पास कंपनी ने पेश किया आवेदन

डीजीसीए के एक अधिकारी के अनुसार, गो फर्स्ट ने डीजीसीए को सूचित किया कि उन्होंने दिवाला दिवालियापन संहिता (आईबीसी) की धारा 10 के तहत राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष एक आवेदन दायर किया है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि उसने बुधवार से शुरू होने वाले तीन दिनों के लिए निर्धारित उड़ान संचालन को निलंबित कर दिया है और एनसीएलटी के समक्ष आवेदन के परिणाम के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *