Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

5 साल के बच्चे का कमाल, 1 मिनट 35 सेकंड में सुनाई हनुमान चालीसा…राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

नई दिल्ली : पंजाब के बठिंडा में रहने वाला पांच साल का बच्चा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मासूम बच्चे की प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं उसे 30 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा। बठिंडा का रहने वाला गीतांश गोयल ने महज 1 मिनट 35 सेकंड में हनुमान चालीसा पढ़ डाली। गीतांश के माता-पिता ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जिन्हें हम अखबार या टीवी चैनल पर देखते हैं, उनसे हमारी मुलाकात होगी।

परिवार ने कहा कि हमें अपने बेटे पर गर्व है। इससे पहले 2018 में हजारीबाग के रहने वाले 5 साल के बच्चे ने 1 मिनट 55 सेकंड में हनुमान चालीसा पढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था, बच्चे का नाम युवराज है। लेकिन गीतांश ने युवराज का भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1 मिनट 54 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर दिखाया, जिसके बाद सितंबर 2022 में उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

अब गीतांश ने खुद का ही रिकॉर्ड को ही तोड़ दिया है, उसने महज 1 मिनट 35 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ किया, इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू उसे 30 अगस्त को सम्मानित करेंगी। गीतांश के पिता डॉ.विपिन गोयल ने कहा कि हमें बेटे पर गर्व है कि उसने अभी से हमारा नाम रौशन कर दिया। गीतांश के पिता ने कहा कि इतनी-सी उम्र में हनुमान चालीसा का पाठ कर पाना, वो भी इतने कम समय में काफी कठिन है लेकिन हमारे बेटे ने पांच साल की उम्र में वह कर दिखाया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *